नोएडा, दिसम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सुपरटेक इको विलेज-1 के लोग पिछले दस वर्षों से फ्लैट के वैधानिक मालिकाना हक के इंतजार में हैं। अब उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। इको विलेज वन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि यहां वर्ष 2015 से फ्लैट खरीदारों को कब्जा मिलना प्रारंभ हो गया था। प्राधिकरण ने 2017 के बाद बिना किसी गलती के घर खरीदारों की रजिस्ट्री रोक दी। परियोजना में कुल 7932 फ्लैट स्वीकृत हैं। इनमें से 6700 फ्लैटों का कब्जा दिया जा चुका है। इनमें 1,250 फ्लैटों की रजिस्ट्री ही हो पाई है। 5,500 फ्लैटों की रजिस्ट्री लंबित है। बड़ी संख्या में लोग बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के रहने को मजबूर हैं। बिल्डर को पूरा भुगतान भी किया जा चुका है। इस संबंध में सुपरटेक इको विलेज 1 सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट म...