रांची, जनवरी 13 -- रांची। रांची के डोरंडा परासटोली निवासी मो नौशाद आलम से फ्लैट के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोप बिल्डर मो अनवर पर लगा है। मो नौशाद आलम ने मो अनवर के विरूद्ध डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो नौशाद आलम ने पुलिस को बताया कि 2016 में फ्लैट खरीदने के लिए आरोपी से बातचीत हुई थी, जिसकी कीमत 54 लाख रुपए थी। ग्लोबल इंटरनेशन के मालिक मो अनवर को उन्होंने फ्लैट के एवज में कुल 20 लाख रुपए का भुगतान किया। लेकिन, बिल्डर ने सौदा करने के बाद फ्लैट दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। पैसा वापस करने का दबाव बनाने पर आरोपी बिल्डर ने उन्हें चेक दिया, जो बाउंस कर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...