फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, संवाददाता। बड़खल तहसील में फर्जी तरीके से एक फ्लैट की रजिस्ट्री कराने, म्यूटेशन व नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी बनाने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के वसंत विहार 1 निवासी जतिंद्र सिंह अरोड़ा ने बताया कि सूरजकुंड रोड सेक्टर-39 में इबिजा टाउन सोसाइटी में इनका 21वीं मंजिल पर फ्लैट है। साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी का आरोप दिल्ली के कृष्ण कुंज एक्सटेंशन निवासी महिला गुंजन सक्सेना, उनके पति अनुराग गुप्ता, कर्मवीर और चंद्र शेयर बैंसला पर लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जनवरी 2024 में उन्होंने इस फ्लैट की रजिस्ट्री बड़खल तहसील में कराई थी और वो इसके मालिक हैं। इसके लिए होम लोन भी लिया था और रजिस्ट्री के असल कॉपी फाइनेंस कंपनी के पास है। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.