सहारनपुर, मई 31 -- सहारनपुर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों के मुनाफे और फ्लैट देने का सपना दिखाकर साढ़े 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भगत सिंह कॉलोनी निवासी मनीष चंदा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2014 में रितेश गर्ग की कंपनी में फ्लैट और प्रॉपर्टी के एवज में उन्होंने खुद 10 लाख और उनके सहयोगी आकाश चंदा ने 7.5 लाख रुपये निवेश किए थे। आरोप है कि प्रोजेक्ट से जुड़े भूखंड पर नगर निगम और नर्दर्न चर्च ऑफ इंडिया के बीच टाइटल विवाद था, जिसकी जानकारी निवेशकों से छिपाई गई। पीड़ित के अनुसार, कंपनी ने फर्जी वादों से निवेशकों को फंसाया और बाद में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कंपनी को स्ट्राइक ऑफ करवा दिया, जिससे उसकी वैधानिक स्थिति ही समाप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.