जमशेदपुर, जनवरी 7 -- रिलायंस फाउंडेशन यूथ डेवलपमेंट लीग में फ्लैटलेट्स ग्राउंड पर मंगलवार को जमशेदपुर एफसी अंडर-18 टीम का सामना जिंक फुटबॉल एकेडमी से होगा। अंक तालिका में दोनों टीमों के बीच केवल एक अंक का अंतर है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। मुख्य कोच कैजाद अंबापरदिवाला ने खिलाड़ियों को सतर्क और संतुलित रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जानते हैं कि मैच कितना अहम है। जिंक एक मजबूत टीम है और अंक तालिका में काफी करीब है, इसलिए अनुशासन, धैर्य और पूरी तीव्रता के साथ खेलना जरूरी होगा। क्वालिफिकेशन दांव पर होने के कारण फ्लैटलेट्स ग्राउंड पर यह मुकाबला रोमांचक और कड़े संघर्ष की पूरी उम्मीद जगा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.