सीवान, दिसम्बर 8 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के पुलिस लाइन परिसर में नया 33/11 केवी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) स्थापित किया जाएगा। निर्माण कार्य का शुरुआत शनिवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार ने किया। इस पीएसएस में 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि हर साल बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर में एक अतिरिक्त पावर सब स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पुलिस लाइन में नया पीएसएस बन जाने से शहर व आसपास के मोहल्लों में बिजली संकट से काफी हद तक निजात मिलेगी। इसके साथ ही लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी कम होगी। उन्होंने बताया कि इस पीएसएस से छह फीडरों को सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने से आम लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.