शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- नियामतपुर स्थित परिवहन कार्यालय में 20 फरवरी से शुरू हुए दो दिवसीय परिवहन मेले के पहले दिन नई 'वन टाइम टैक्स' व्यवस्था को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। मेले का आयोजन परिवहन आयुक्त, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में किया गया, ताकि हाल ही में संशोधित कर प्रणाली की जानकारी वाहन स्वामियों तक सीधे पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम में भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटर साइकिल, तिपहिया मोटर कैब, मैक्सी कैब, निर्माण उपस्कर यान, माल वाहन और सार्वजनिक सेवायानों पर लागू नई दरों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा 4 में संशोधन के बाद अब विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर एकमुश्त कर देय होगा, जिससे बार-बार कर भुगतान की आवश्यकता समाप्त होगी। मेले में उपस्थित वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.