फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोटला चुंगी पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला। पता चलते पर लोग जमा हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। आसपास के लोगों को बुलाकर भी शव के संबंध में जानकारी कररने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। लोगों का मानना है कि युवक नशे का आदी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...