नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नोट ::: इसमें फोटो है -एनएचएआई ने इसके लिए तैयार कर रहा मसौदा, जल्द शुरू होगा डीपीआर का काम -मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक 1.5 किलोमीटर के दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे -आगरा कैनाल पर दो पुल भी बनेंगे आशीष गुप्ता नई दिल्ली। नोएडा-कालिंदी कुंज के बीच जाम की समस्या खत्म होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फ्लाईओवर बनाकर रास्ते को सुगम बनाएगा। इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू होगा। जाम की समस्या खत्म होने से नोएडा से जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद जाने वाले छह लाख लोगों को लाभ होगा, जो रोज इस रास्ते से आते-जाते हैं। एनएचएआई के मुताबिक, दिल्ली को जाम मुक्त बनाने की योजना के तहत इस परियोजना पर काम होगा। इसके लिए मदन...