पीलीभीत, जनवरी 9 -- राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली से जनपद पीलीभीत होकर शाही खमरिया पुल ललौरी खेड़ा होते हुए जहानाबाद से हरिद्वार तक जाने वाला यह मार्ग हिचकोले दे रहा है। आलम यह है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर भी सतर्कता नहीं बरती जा रही है। समस्या ग्रस्त होकर रह गए इस मार्ग पर ललौरीखेड़ा से जहानाबाद की तरफ जाने वाला गोलाकर फ्लाईओवर आए दिन हादसाों का सबब बनाता है। यहां वाहनों के चालक आपस में टकरा जाते हैं। इसी मोड़ पर बरेली से पीलीभीत की ओर और जहानाबाद की ओर संकेतक न होने के कारण भी चालकों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस मार्ग के रखरखाव और संकेतकों की स्थिति ठीक नहीं है। पूरे मार्ग पर गड्डे गड्ढे हो गए हैं। पूरा मार्ग ओवरलोड वाहनों के चलते दरक सा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...