बस्ती, जून 28 -- बस्ती। हाईवे पर हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा नगर थाने के फुटहिया फ्लाईओवर पर हुआ। जहां पर अनियंत्रित बाइक लेकर युवक ओवरब्रिज पर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया। धर्मदेव द्विवेदी (35) पुत्र दीपक द्विवेदी निवासी आनंदनगर कटरा बाइक से गुरुवार देर रात करीब 11 बजे अपने पैतृक घर खलवा थाना दुबौलिया जा रहे थे। वहां पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित था। फुटहिया फ्लाईओवर के पास रेलिंग पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। धर्मदेव परिवार का एकमात्र सहारा थे। वे गोरखपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनके पिता दीपक द्विवेदी राजस्व विभाग से सेवानिवृत होकर घर पर रहते हैं। इनकी दो बहने हैं। मृतक धर्मदेव के एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.