फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- फिरोजाबाद में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो श्रमिक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। अन्य श्रमिक भी अपनाम काम छोड़ दौड़ कर पहुंचे। दोनों घायल श्रमिकों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया। जनपद पीलीभीत क्षेत्र के राम नगरा माधोपुर निवासी सोनू पुत्र रामदीन यादव और गोलोक पुत्र नरायनशील निवासी गैबिया शहरोई थाना माधोपुर पीलीभीत जिला अस्पताल के सामने बन रहे ओवर ब्रिज पर काम कर रहे हैं। हादसा बुधवार सुबह हुआ। वह फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान सरिया लगाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान सरिया निकट से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से टच हो गई तथा सरिया में करंट दौड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.