बिजनौर, फरवरी 4 -- बिजनौर कोतवाली रोड पर बुधवार शाम ग्राम बरूकी फ्लाईओवर के पास संगम पैलेस के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम अमित पुत्र धर्मवीर, निवासी ग्राम सुन्दरपुर, शहर कोतवाली स्प्लेंडर बाइक से तथा अपाचे बाइक पर सवार निजामु पुत्र बाबू (40 वर्ष), निवासी भगैन शहर कोतवाली अपनी पत्नी और करीब दो वर्षीय बच्चे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की बरुकी फ्लाईओवर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्प्लेंडर चालक अमित और अपाचे चालक निजामु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि निजामु की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.