भदोही, दिसम्बर 6 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर के नीचे से बसों का संचालन कराने की मांग मुखर होने लगी है। फ्लाईओवर के ऊपर से बस चलाए जाने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस का लाभ क्षेत्रीय जनता को नहीं मिल पा रहा है। राजमार्ग पर स्थित प्रमुख बाजारों में ओवरब्रिज व फ्लाईओवर बनवा दिया गया है। रोडवेज की बसें ऊपर से ही होकर गुजर जा रहे हैं। बस के इंतजार में स्थानीय लोग सर्विसलेन पर घंटों इंतजार के बाद आटो से यात्रा करने को विवश हैं। बस से यात्रा करने वालों को फ्लाईओवर पर उतार दिया जाता है। ऐसे में रात्रि के समय लोग आधा से एक किलोमीटर पैदल ही दूरी तय करने को विवश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...