प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- कुंडा, (प्रतापगढ़) संवाददाता। जिले की सीमा पर रायबरेली इलाके में स्थित ढाबे पर खाना खाने के बाद अलग-अलग बाइक से लौट रहे प्रयागराज के चार दोस्तों में एक की बाइक हाईवे के फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। बाइक रेलिंग में फंस गई और उसे चला रहे बैंक कैशियर की नीचे गिरने से मौत हो गई। उसका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। प्रयागराज धूमनगंज के राजरूपपुर निवासी मिलन चटर्जी का 24 वर्षीय इकलौता बेटा दीप चटर्जी प्रतापगढ़ की एक राष्ट्रीयकृत बैंक में कैशियर था। रविवार को अपने दोस्तों हर्ष साहू, इच्छित, हर्षित पांडेय के साथ अलग-अलग बाइक से निकले थे। जिले की सीमा पर रायबरेली इलाके में स्थित ढाबे पर खाना खाने के बाद रविवार अपराह्न करीब तीन बजे कानपुर-वाराणसी हाईवे से प्रयागराज लौट रहे थे। हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव के सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.