फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे के बाटा मोड़ फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य की वजह से सोमवार दोपहर को घंटों ट्रैफिक रेंगता रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य के कारण हाईवे की दोनों लेन पर ट्रैफिक की रफ्तार थमी रही। हाईवे के बाटा मोड़ फ्लाईओवर की सड़क में लंबे समय से दरार थीं। एनएचएआई पिछले तीन-चार दिनों से इन दरारों की मरम्मत करने में जुटा हुआ है। सोमवारको भी एनएचएआई प्रबंधन द्वारा फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा था। इस वजह से यहां बल्लभगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर वाईएमसीए ¨चौक फ्लाईओवर से कुछ आगे पहुंचने के बाद ट्रैफिक की रफ्तार थम रही थी। फ्लाईओवर के ऊपर भी वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। इसी तरह दिल्ली की ओर से बल्लभगढ़ जाने वाली लेन पर बाटा चौक मेट्रो स्टेशन से लेकर बाटा फ्लाईओवर तक वा...