रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा की बैठक मंगलवार को केंद्रीय सरना स्थल में हुई। अध्यक्षता अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश अध्यक्ष गीताश्री उरांव ने की। उन्होंने रांची बंद की सफलता के लिए सभी आदिवासी-मूलवासी संगठनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत फ्लाईओवर रैंप को सरना स्थल के समीप उतारा गया है। सरहुल शोभायात्रा में जिस तरह भीड़ संभालना मुश्किल होता है, उससे रैंप के कारण किसी तरह की दुर्घटना हो सकती है। गीताश्री ने कहा कि सरकार की ओर से हमारी संस्कृति और परंपरा ढोल, नगाड़ों और मांदर को खत्म करना चाहती है। राहुल तिर्की, निरंजना हेरेंज, कुंदरसी मुंडा, पवन तिर्की, आकाश तिर्की, बबलू मुंडा, फूलचंद तिर्की सहित अन्य आदिवासी संगठनों ने कहा कि आदिवासी समाज धूमधाम से सरहुल पूजा मनाऐंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.