सहारनपुर, जनवरी 10 -- सात जनवरी को बोले सहारनपुर के अंतर्गत जीवन की डोर काट रहा चाइनीज मांझा शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। प्रकाशित समाचार में चाइनीज मांझे के खतरों और महानगर में धड़ल्ले से हो रही इसकी बिक्री का खुलासा किया गया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए शनिवार को नगर निगम सहारनपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। आगामी 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व है। बसंत पंचमी पर परंपरागत रूप से सहारनपुर में बड़े पैमाने पर पतंगबाजी होती है। चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं, विशेषकर गला कटने जैसी गंभीर घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने यह अभियान शुरू किया। अभियान के तहत फ्लाईओवर और पुलों की ऊंचाई पर लोहे के तार लगाए गए हैं, ताकि खतरनाक मांझा सड़क तक न पहुंच सके और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उल्लेखनीय है कि 14 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.