बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- फ्लाईओवर : चालू होने की एक और तिथि हो गयी फेल शहर के लोगों को और कितनी तिथियों का करना होगा इंतजार चार साल से शहर में फ्लाईओवर का हो रहा निर्माण फोटो: फ्लाईओवर: बिहारशरीफ शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। शहर के एलआईसी कार्यालय से लेकर सोगरा कॉलेज तक फ्लाईओवर का निर्माण करीब चार साल से हो रहा है। इसे चालू करने की एक और तिथि फेल हो गयी। 15 जनवरी को फ्लाईओवर का उद्घाटन कर इसे चालू करने की तिथि तय की गयी थी। शहर के लोगों को अभी पता नहीं कितनी तिथियों का इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले दशहरा 2024, जनवरी 2025, जून 2025, फिर दशहरा 2025, दीपावली 2025 को चालू होने की तिथि निर्धारित की गयी थी। इसके चालू नहीं होने से शहर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रोज जाम से जूझना पड़ रहा है। 73 करोड़ की लागत से इ...