पटना, दिसम्बर 16 -- राजधानी की कई सड़कों पर मंगलवार को अपराह्न तीन बजे के बाद वाहन रेंगते रहे। फ्लाईओवरों से लेकर मुख्य सड़कें जाम रहीं। कई जगहों पर एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी रहीं। गांधी मैदान, एग्जीबिशन रोड, नेहरू पथ, बुद्धमार्ग, करबिगहिया के इलाके में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जीपीओ फ्लाईओवर गोलंबर के चारों ओर वाहन इस कदर फंस गए कि चिरैयाटांड़, आर ब्लॉक, करबिगहिया और बुद्धमार्ग की ओर जाना मुश्किल हो गया। नतीजा हुआ कि यह जाम आर ब्लॉक फ्लाईओवर से आगे तक चला गया। इधर, वाहनों की कतार चिरैयाटांड़ पुल और सीडीए बिल्डिंग तक रही। अपराह्न तीन बजे के बाद सरस मेला और पुस्तक मेला देखने वाले लोग नेहरू पथ, एग्जीबिशन रोड, स्टेशन रोड फ्लाईओवर से होकर गुजरने लगे। इससे जाम की स्थिति हो गई। नेहरू पथ पर हड़ताली मोड़ से डाकबंगला तक एक लेन में सड़क जाम ...