हरिद्वार, जनवरी 20 -- शहर की सुंदरता और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान, अंडरपास और सप्तसरोवर बंधे की व्यवस्था सुधारने की मांग तेज हो गई है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मंगलवार को इस बाबत नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। सेठी ने बताया कि उतरी हरिद्वार से सिंहद्वार तक कई फ्लाईओवरों के नीचे और अंडरपास में अव्यवस्था फैली हुई है। कुछ जगह पूर्व में सौंदर्यीकरण किए गए थे, लेकिन कई हिस्से आज भी उपेक्षित हैं, जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को गंदगी और जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शेष बचे स्थानों पर सौंदर्यीकरण के साथ वेंडिंग जोन विकसित किए जाएं। सुरक्षा जाल लगाए जाएं और सुलभ शौचालय के साथ स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। सप्तसरोवर बंधे की स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.