कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। पोलैंड से दिल्ली आते समय फ्लाइट में दबौली निवासी आस्था शर्मा का फ्लाइट से गहने चोरी के मामले में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कानपुर एयरपोर्ट पर विमान कंपनी ने फ्लाइट में छूटे तीनों बैग चार दिन बाद कानपुर एयरपोर्ट पर बुलाकर सुपुर्द तो किए पर दो बैग के लॉक टूटे थे। इसमें आस्था शर्मा ने घर जाकर बैग का सामान चेक किया तो गहने गायब थे। इनकी कीमत लगभग सवा चार लाख रुपये बताई थी। पिता रमाकांत शर्मा का आरोप है कि एयरपोर्ट और विमान कंपनी से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वह चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। दबौली निवासी आस्था शर्मा की 23 नवंबर को हंसपुरम निवासी मनीष से शादी हुई थी। आस्था के पति पोलैंड में किसी कंपनी में कार्यरत हैं। आस्था शादी के बाद अपने पति से मिलने पिछले साल दिसंबर में पोलैंड गई थ...