प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट पर बीते कई दिनों से उड़ानों के रद्द और विलंब होने का सिलसिला जारी है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सिर्फ शहर ही नहीं, आसपास के जिलों से आने वाले यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता विदेश यात्रा करने वालों में दिखाई दे रही है, जिनकी टिकटें महीने भर पहले बुक होती हैं और उड़ानों के रद्द होने की आशंका उनका तनाव बढ़ा रही है। मंगलवार को हैदराबाद की फ्लाइट रद्द होने से कई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं। हालांकि इंडिगो ने कुछ यात्रियों को दिल्ली की फ्लाइट में समायोजित कर राहत दी। कौशाम्बी निवासी मोहम्मद जावेद को हैदराबाद से सऊदी अरब जाना था। उन्होंने बताया कि अचानक फ्लाइट रद्द होने से उनकी धड़कनें बढ़ गईं, लेकिन बाद में विमानन कंपनी की ओर से दिल्ली की फ्लाइट में स्थान मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.