नई दिल्ली, फरवरी 2 -- इंटरनेशनल फ्लाइट में अगर आपके कपड़ों पर गर्म खाना गिर जाए तो आप क्या करेंगें? शायद कुछ लोग इसे बदकिस्मती समझकर आगे बढ़ जाएं। हालांकि बेंगलुरु के एक शख्स ने इसे बिल्कुल जाने नहीं दिया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही फ्लाइट में केबिन क्रू की लापरवाही से यात्री पर गर्म खाना गिर गया। इसके बाद शख्स ने ना सिर्फ उन्हें कंज्यूमर कोर्ट में घसीटा, बल्कि एयरलाइंस से 25000 रुपए भी वसूले। जानकारी के मुताबिक इंडिगो की यह फ्लाइट बैंकॉक से बेंगलुरु आ रही थी। घटना 5 मार्च 2024 की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक फ्लाइट अटेंडेंट ने ओवरहेड स्टोरेज बिन खोला। उसी दौरान उसमें रखा गर्म नॉन-वेज करी का पैकेट नीचे गिर गया और सीधे यात्री पर आ पड़ा। गर्म खाने से शख्स के कपड़े पूरी तरह गंदे हो गए और उसे...