लखनऊ, दिसम्बर 10 -- ताबड़तोड़ फ्लाइटों के निरस्त होने से सर्दियों की छुट्टी में सैर पर जाने वालों का प्लान चौपट हो गया है। लखनऊ के 13 हजार परिवार समेत पूरे यूपी में 50 हजार से अधिक लोगों की यात्रा पर असर पड़ा है। एयर ट्रैवेल एसोसिएशन के अनुसार इनमें ज्यादातर को विदेश, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर की सैर पर जाना था। ट्रैवेल कंसल्टेंट एवं टीटीए यूपी के एक्स प्रेसिडेंट विवेक पाण्डेय के अनुसार लखनऊ से यूरोप, अमेरिका समेत कई देशों की सीधी फ्लाइट नहीं है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के कनेक्टिंग फ्लाइट से टिकट बुक थे। किसी को दिल्ली, किसी को मुम्बई तो किसी को चेन्नई से विदेश की फ्लाइट पकड़नी थी। यहां से इन गंतव्यों को जाने वाली ही फ्लाइट निरस्त हो जाने से आगे की यात्रा नहीं कर पाए। ज्यादातर प्राइवेट जॉब वाले अपनी शेष छुट्टियों के लिए साल के अंत मे...