अयोध्या, दिसम्बर 24 -- अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या में कोहरे की वजह से फ्लाइट का संचालन प्रभावित चल रहा है। इसलिए हवाई यात्रियों को सफर में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कुल 18 उड़ान सेवा में पूर्व से निरस्त की गई छह फ्लाइट (आगमन और प्रस्थान) सेवा अभी भी निरस्त चल रही है। मौसम की वजह से अभी निरस्त सेवा बहाल नहीं की जा सकी हैं। बुधवार को स्पाइस जेट की अहमदाबाद- अयोध्या- मुंबई की फ्लाइट का आगमन और प्रस्थान नहीं हुआ। यह सेवा 30 दिसंबर तक निरस्त है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-अयोध्या- दिल्ली सेवा का भी आगमन और प्रस्थान नहीं हुआ। यह फ्लाइट 26 दिसम्बर तक निरस्त है। स्पाइस जेट की सेवा बॉम्बे- अयोध्या-अहमदाबाद भी 30 दिसंबर तक निरस्त है। इसके अलावा स्पाइस जेट की हैदराबाद- अयोध्या- हैदराबाद फ्लाइट का आगमन और प्रस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.