नोएडा, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार सवार युवक दूसरी कार में बैठी महिलाओं के साथ सरेआम छेड़खानी और अश्लील इशारे करता नजर आ रहा है। यह घटना नोएडा के पर्थला ब्रिज की बताई जा रही है, जिसका 17 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की एमजी हेक्टर कार चला रहा शख्स बराबर में चल रही महिलाओं की कार की ओर देखकर फ्लाइंग किस दे रहा है और अभद्र संकेत कर रहा है। पीड़ित महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरी हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यूपी | नोएडा में सड़क पर खुलेआम बदतमीजी का Video देखिए। MG हेक्टर में बैठे लड़कों ने दूसरी कार का पीछा किया, उसमें बैठी फैमिली को अश्लील इशारे किए, फ्ला...