पिथौरागढ़, दिसम्बर 14 -- पिथौरागढ़। मूल धौलकांडा व हाल रई निवासी अंजू पाण्डेय भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। रविवार को फ्लाईंग ऑफीसर अंजू का जिला मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पार्षद मोहित चौसाली के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। अंजू ने अपनी सफलता का श्रेय पिता प्रकाश चंद्र पाण्डेय,माता व गुरुजनों को दिया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह अन्ना , गिरधर सिंह, त्रिलोकी नाथ चौसाली , महेश पाण्डेय , हीराबल्लभ मखौलिया , गोविंद सिंह, त्रिलोक ऐरी, महेंद्र गुरुंग , जगदीश जोशी, दीवान सिंह अन्ना, नारायण दत्त पाण्डेय, खीमानंद पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...