नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- टोयोटा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल की लिस्ट में एक नाम टैसर का भी शामिल है। इस SUV को मारुति फ्रोंक्स के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसी वजह से हर महीने इसकी सेल्स भी जमकर हो रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ये चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। इस महीने कंपनी इस कार पर शानदार ईयरएंड डिस्काउंट लेकर आई है। जिसके चलते ग्राहकों को पूरे 49,200 रुपए का फायदा मिल रहा है। कंपनी इस कार पर 5 साल की वारंटी, एक्सचेंज/स्क्रैपेज और लॉयल्टी शामिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,21,200 रुपए है।अर्बन क्रूजर टैसर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस टोयोटा टैसर को मारुति फ्रोंक्स के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका डायमेंशन फ्रोंक्स के जैसा ही है, लेकिन एक खास नए लुक के लिए इसमें नया फ्रंट दिया गया है। कूप-स्टाइल सब-कॉम्...