समस्तीपुर, फरवरी 20 -- चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत सोमनाहा और मालीनगर पंचायत में फ्रॉड से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समन्वयक मुन्ना पासवान के नेतृत्व में क्षेत्र समन्वयक विश्वनाथ कुमार, हर्ष कुमार और जिला प्रबंधक प्रसिद्ध कुमार झा ने साइबर फ्रॉड के तौर तरीके, उससे बचने के उपाय, सावधानी और सतर्कता पर विस्तार से लोगों को जानकारी दी। इस दौरान वक्ताओं ने बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग और विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी देने के साथ बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.