हजारीबाग, मार्च 10 -- चलकुशा प्रतिनिधि। प्रखंड के दिगवार की महिला सावित्री देवी पति खागेंद्र खाव के खाते से फोनपे के माध्यम से दो बार में 507रू व 10531 रूपए की धोखाधड़ी कर निकासी की गई। दिगवार की महिलाओं के मोबाइल पर मोबाइल नंबर 9135048015 एवं 9771266624 से त्यागी लिगल डिपार्टमेंट के नाम से फोन कर प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के नाम से फोन कर बीएलओ, एएनएम, सहिया दीदी व आंगनबाड़ी सेविका की नाम लेकर फोन किया और ओटीपी, बैंक डिटेल आदि मांगे। बीएलओ, एएनएम, सहिया दीदी व आंगनबाड़ी सेविका का नाम सही सही बताया जाता है। इसलिए कुछ महिलाएं झांसे में आ कर ओटीपी आदि दे देती है। यदि कोई महिला ओटीपी नहीं देती है तो गाली-गलौज करने लगता है। जिसे लेकर दिगवार की आंगनबाड़ी सेविका सुनिता रानी ने लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह को और चलकुशा थाना प्र...