फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- मलवां। मेडिकल कालेज में सोमवार रात एमबीबीएस बैच 2025 के छात्रों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी एमबीबीएस बैच 2024 के छात्रों ने दी थी। पार्टी में छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। गायन, नृत्य, कविता पाठ एवं नाट्य प्रस्तुति जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'मिस्टर एवं मिस फ्रेशर' प्रतियोगिता रही, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता रहे मिस्टर फ्रेशर अक्षत पांडेय और मिस फ्रेशर कनक चौहान। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. राजेश मौर्या, डा. प्रदीप कुमार, डा. नरेश कुमार, डा. दिव्या जायसवाल, डा. रुबीना बानो, डॉ. प्रीति शर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...