आरा, फरवरी 21 -- आरा, निज प्रतिनिधि। स्नातकोतर समाजशास्त्र विभाग में सत्र 2025- 27 के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवध बिहारी सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी निवेदिता सिंह थी। उद्घाटन के बाद छात्रा खुशबू कुमारी, ब्यूटी चौबे व प्रियंका ने कुलगीत और स्वागत गीत ज्योति कुमारी ने गाया। मंच संचालन आकांक्षा कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन ब्यूटी चौबे ने किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवध बिहारी सिंह ने उक्त सत्र के सेमेस्टर दो के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान सिर्फ कागजों में सिमटकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि भारतीय मूल्य, परंपरा, विश्वास आदि व्यक्ति में समाहित होना चाहिए । मुख्य अतिथि एमएलसी एवं विभाग की शोध छात्रा निवेदिता सिंह कहा कि ज्ञान प्राप्त करने की क...