कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग ने गीतांजलि क्लब को 28 रन से हराया। दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने कैंट लॉयन को 117 रन से पराजित किया। सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग ने 34.1 ओवर में 134 रन बनाए। टीम की ओर से भानु प्रताप सिंह ने 46 रन बनाए। गेंदबाजी में विशाल यादव ने चार व अर्पित तिवारी ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी गीतांजलि क्लब की टीम 22.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विशाल यादव ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में भानु प्रताप सिंह ने चार, मयंक व उत्कर्ष ने दो-दो विकेट लिए। भानु प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने 37.2 ओवर में...