गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद। मोहन मीकिंस मैदान में चल रहे रतन सिंह बॉस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फ्रेंड्स क्लब और एनबी क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। फ्रेंड्स क्लब ने एनबी क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से मात दी। टॉस जीतकर फ्रेंड्स क्लब ने गेंदबाजी चुनी। एनबी क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करके 39.3 ओवर में 228 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब की टीम ने 26.2 ओवर में चार विकेट खोकर 233 रन बना लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...