कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में सोमवार को खेले गए मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने हेलीजर वार्डन क्रिकेट एकेडमी को 89 रन से पराजित किया। चंद्रा मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स एकेडमी ने अमरेंद्र के 78 रन, अस्तर अब्बास के 48 रन और अरिजीत के 41 रन की बदौलत 35 ओवर में आठ विकेट पर 252 रन बनाए। गेंदबाजी में राजवर्धन सिंह ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी हेलीजर एकेडमी की पूरी टीम 30.5 ओवर में 163 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से उत्कर्ष मिश्रा ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। गेंदबाजी में अखण्ड प्रताप ने तीन, अस्तर अब्बास, प्रफुल कश्यप और आर्यन पाल ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.