बिजनौर, अक्टूबर 2 -- बुधवार को फ्रेंड्स कॉलोनी परिसर नारी शक्ति फ्रेंड्स कॉलोनी समूह द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव के रंगों से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां देकर माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। मधुर संगीत की थाप और डांडिया की गूंज ने पूरे परिसर को उत्सवमय माहौल प्रदान किया और देर शाम तक महिलाएं और बच्चे अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहते रहे। समूह की अध्यक्ष राखी लोईवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट कर उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल पारंपरिक संस्कृति जीवंत रहती है बल्कि आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव भी मजबूत होता है। कोषाध्यक्ष द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.