साहिबगंज, जनवरी 7 -- साहिबगंज । पुलिस एकादश बनाम प्रेस एकादश के बीच बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 16- 16 ओवर में दोनों टीमों के खिलाड़ी हुनर दिखाते हुए लंबे लंबे चौके-छक्के लगाए। रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि एसपी अमित कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, डीएसपी रोहित कुमार सिंह, मेजर रोहित दुबे के अलावा जिले के अधिकांश थाना प्रभारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...