बागपत, फरवरी 1 -- दाहा। दिल्ली छत्रसाल स्टेडियम में सम्पन्न हुई 69 वीं अंडर 14 स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान समीर ने फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। गांव लौटने पर ढ़ोल नगाड़ों के जुलूस निकाल कर स्वागत किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच जितेंद्र राणा, सुशील पहलवान, अरविंद राणा, मंगता, अफलातून, गय्यूर, कोच अविनाश, वाकिब, अकरम, इलियास, जितेंद्र ठेकेदार, जमील आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...