नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली विधानसभा में 500 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास किया गया है। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में इसकी आधारशिला रखी। इसी के साथ दिल्ली विधानसभा में पहली ऐसी विधानसभा बन गई है जहां 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस सोलर पावर परियोजना को 45 दिन में पूरा किया जाएगा जिसके बाद विधानसभा पूरी तरह सोलर पावर से चलेगी। वहीं इसके चलते 15 लाख की बिजली की बचत होगी। वहीं इस बारे में बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली सरकार हर दिन नई परियोजनाएं शुरू कर रही है और उन पर काम भी चल रहा है। दिल्ली विधानसभा में 500 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट की आधारशिला रखने के साथ ही हमारा लक्ष्य दिल्ली में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.