देवरिया, अगस्त 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम का सबसे बड़ा त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को मनाया जाएगा। इस प्रेम की डोर को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इसे और खास बना दिया है। शुक्रवार को फ्री बस सेवा का महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लाभ लिया और महिलाएं अपने ससुराल से मायके के लिए निकली। कई रुट पर निर्धारित से अधिक बसें चलानी पड़ी। भीड़ को देखते हुए रोडवेज परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। रक्षा बंधन को लेकर सरकार की तरफ से रोडवेज की बसों में तीन दिन फ्री सुविधा बहन व उनके साथ एक पुरुष सदस्य को भी दी गई है। पहले दिन सुबह छह बजे से ही यह सुविधा शुरू कर दी गई। सुबह से ही जो महिलाएं अपने ससुराल में हैं, वह भाई की कलाई पर रक्षा सूत बांधने के लिए निकल पड़ी। सुबह से ही रोडवेज की बसों में भीड़ दिखने लगी। सर्वाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.