फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। आलू विकास विपणन संघ के निदेशक अशोक कटियार ने फ्री तारबंदी योजना शुरू कराये जाने की मुख्यमंत्री से मांग की है। उन्होंने कहा कि अन्ना मवेशियों के लिए गोशालायें तो स्थापित की गयी हैं लेकिन फसल नुकसान को रोकने के लिए कोई समुचित प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। सक्षम किसान तारबंदी कर लेते है लेकिन छोटे किसान आर्थिक समस्या के चलते तारबंदी नहीं कर पाते हैं। लिहाजा इस योजना को भी किसानों के हित में शुरू किया जाये जिससे किसान अपनी फसलें अन्ना मवेशियों से बचा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...