मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- नगर पालिका परिषद की ओर से लगे फ्रिज में लीकेज देख अपर जिलाधिकारी प्रशासन खफा हो गई,उन्होंने तत्काल कमी को दुरुस्त कराने की मांग की, वहीं दूसरी ओर उन्होंने लगाए गए बिजली पोल लगाने में बरती लापरवाही पर भी नाराजगी जताई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ममता मालवीय ने मंगलवार को पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी और सफाई समिति अध्यक्ष एवं भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक राकेश दानव के साथ नगर में फ्रिज वाले प्याऊ और हाईवे पर शिव हरी मढ़ी मंदिर से काशीपुर चुंगी तक लगाए गए 100 विद्युत पोल में से कई का निरीक्षण करते हुए एक विद्युत पोल की बेस का निर्माण ठीक से ना लगाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी से कहा कि अपनी देखरेख में निर्माण कार्य दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक दीपक कुमार ,न...