मेरठ, जनवरी 21 -- परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर-4सी में मंगलवार दोपहर दो मंजिला मकान में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। आग ने वाशिंग मशीन, इनवर्टर बैटरी, चारपाई और कपड़ों को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग अन्य कमरों तक फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। शताब्दीनगर सेक्टर-4सी में कुसुम त्यागी का दो मंजिला मकान है। प्रथम तल पर कुसुम त्यागी रहती हैं। ऊपरी मंजिल पर स्पोर्ट्स कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड प्रभात पत्नी चित्रा देवी, बेटे वेदांत और बेटी निकिता के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर प्रभात परिवार संग गया हुआ था। उसी दौरान ऊपरी मंजिल पर रखे फ्रिज का कंप्रेसर कट गया, जिससे आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुसुम त्यागी तुरंत ही बाहर आ गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर प...