लखनऊ, अप्रैल 4 -- बीकेटी के इंदौराबाग स्थित पान-मसाला विक्रेता के घर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते लपटें निकलने लगी और पूरे घर में धुआं भर गया। आग की लपटों के बीच घर में मौजूद दो बच्चों समेत चार लोग फंस गए। चीख पुकार पर पड़ोस के लोगों ने बालकनी में सीढ़ी लगाकर सभी को सही सलामत बाहर निकाल कर सबमर्सिबल की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। वहीं, घर के पास रास्ता संकरा होने से दमकल कुछ दूर पहले ही रुक गई। बालकनी में सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा इंदौरा बाग निवासी पान-मसाला विक्रेता सुरेश सिंह का दो मंजिला मकान है। शुक्रवार सुबह सुरेश दुकान पर चले गए। दोपहर में सुरेश की मां खागा सिंह, पत्नी उमा, बेटा विकास और बेटी प्रिया दूसरे मंजिल पर बने कमरे में सो रही थे। दो बजे पड़ोस वाल कमरे रखे फ्रिज का कंप्रेशर धमाके के साथ फट गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.