मऊ, दिसम्बर 6 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली की साइबर टीम ने साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के जांच के क्रम में काफी प्रयास के बाद पीड़ित के खाते से फ्राड हुए 7,790 रूपये वापस कराने में सफलता पाई है। शनिवार को पीड़ित को थाने बुलाकर पैसा वापस करने का प्रमाण दिया। शिकायतकर्ता जितेंद्र प्रजापति पुत्र शिवलोचन निवासी फरीदपुर साइबर पोर्टल पर यूपीआई के माध्यम से पैसे फ्रॉड करने सम्बन्धित शिकायत दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...