मऊ, दिसम्बर 17 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली की साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद पीड़िता के खाते में 40 हजार रूपये वापस कराने में सफलता पाई। मंगलवार को पीड़िता को बुलाकर पैसा वापस कराने का प्रमाण दिया। पीड़ित बालगोविंद यादव पुत्र रामलगन यादव निवासी पड़ेरुआ थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने साइबर पोर्टल पर यूपीआई के माध्यम से 40 हजार रूपये फ्रॉड होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदक की पत्नी को पैसे वापसी का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...