भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाने की पुलिस ने 20 हजार रुपये बैंक खाते में वापस कराने का काम किया। गत माह आठ नवंबर ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत किया गया था। पीड़ित के खाते से कुल 141384 रुपये फ्राड कर लिया गया था। साइबर हेल्प डेस्क सुरियावां ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन किया। लिखा पढ़ी के बाद पीड़ित के खाते में 20 हजार रुपये वापस कराए गए। साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल करने का आह्वान किया गया। पुलिस टीम में चन्द्रजीत यादव, मनीष कुमार रजक और गरिमा यादव रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...