भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। लोन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये के ठगी के मामले में पुलिस ने पूरा पैसा वापस कराया है। 19 जून 2025 को आदित्य सिंह यादव ने तहरीर दिया था। कहा था कि आनलाइन लोन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया था। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू किया और लिखा पढ़ी करके एक लाख रुपये पूरा बैंक खाते में वापस कराने का दावा किया गया। पुलिस टीम में साइबर सेल थाना भदोही के निरीक्षक श्यामधर सिंह, देवानंद और सदानंद रहे। जवानों ने लोगों से आह्वान किया कि अपराध से बचने के लिए जागरूक रहें और बैंक खातों तथा एटीएम से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी को ना शेयर करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...