वाराणसी, अक्टूबर 9 -- सारनाथ (सारनाथ), संवाददाता। फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने बुधवार को सपत्नीक सारनाथ के पुरातात्विक उत्खनित स्थल को देखा एवं उनकी ऐतिहासिकता को जाना। तथागत की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक हुए। पुरातात्विक संग्रहालय में राष्ट्रीय चिन्ह सहित बुद्ध से संबंधित एवं हिन्दू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी देखीं। वह सुबह 8.45 बजे उत्खनित स्थल परिसर पहुंचे। सबसे पहले धर्मराजिका स्तूप के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व को जाना। अशोक की लाट पर सम्राट अशोक द्वारा लिखवाए संदेश की जानकारी ली। मूलगंध कुटी मंदिर अवशेष को देखा। इसके बाद उन्होंने एकाश्म वेदिका की निर्माण शैली की जानकारी ली। उन्होंने पंचायतन मंदिर एवं धमेख स्तूप भी देखे। धमेख स्तूप की कलाकृतियों के बारे में जाना। स्तूप की परिक्रमा कर वह मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुंचे। भिक्षु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.